जहाजपुर (आज़ाद नेब) दो दिनों पूर्व राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन की राजधानी में हुई बैठक में आम सहमति से बनी लिस्ट लगभग फाइनल मानी जा रही है जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पुर्व विधायक धीरज गुर्जर के भाई नीरज गुर्जर का नाम सामने आया है।
क्षेत्र में दबंग नेता के रूप में माने जाने वाले नीरज गुर्जर अपने भाई एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ जिम्मेदारी दी गई तब ही से नीरज गुर्जर ने जहाजपुर कोटडी विधानसभा क्षेत्र का कार्य देखने लगे। क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यक्रमों एवं राजनीतिक गतिविधियों को संभालते चले आ रहे हैं। ओर क्षेत्र की जनता के बीच हर सुख में साथ देते नज़र आते रहे हैं।
पुर्व में कोटड़ी पंचायत समिति से नीरज गुर्जर की पत्नी सुमन गुर्जर प्रधान रही थी और वर्तमान में जहाजपुर पंचायत समिति से उनकी माता सीता देवी प्रधान है। दबंग नेता की नियुक्ति की ख़बर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र वासियों में हर्ष व्यक्त है।