गम्भीर हालत में कांवटिया में भर्ती, कारणों का पता नहीं चल पाया
पुलिस जुटी जांच पड़ताल में
जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में बुधवार शाम एक 15 वर्षीय किशोरी अज्ञात कारणों के चलते झोटवाड़ा पुलिया से कूद गई। इस हादसे में किशोरी गम्भीर रुप से घायल हो गई। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने कांवटिया अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल किशोरी का झोटवाड़ा पुलिया से कूदने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि कैलाश नगर झोटवाड़ा की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी शाम करीब चार बजे झोटवाड़ा पुलिया से अचानक 10-12 फीट से नीचे छंलाग लगा दी। जिससे वह गम्भीर घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि किशोरी के चेहरे चोट लगी है फिलहाल उसकी हालत में सुधार है। किशोरी के होश में आने के बाद ही मामले की जानकारी मिल पाएगी।
पिछले एक माह से टोंक मेंआयोजित किसान महापंचायत को लेकर किए गए दावे आज धरे रह गए। किसान महापंचायत की और से राज्यभर से 5 से 7 हज़ार किसानों के जुटने का आव्हान किया गया। लेकिन इस महापंचायत में हज़ार से पंद्रह सो तक ही किसान जुट पाए। जबकि पिछले कई दिनों से किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष व किसान महापंचायत राष्ट्रीय महासचिव द्वारा गांव गांव ढाणी ढाणी किसानों को जुटाने के काफी प्रयास किये गए। बावजूद इसके किसान नही जुट पाए।