जहाजपुर(आज़ाद नेब) नगर पालिका क्षेत्र में 26 अवैध कॉलोनियों का भूमि रूपांतरण नहीं होने से संपत्ति मालिकों के खिलाफ पालिका प्रशासन द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पालिका अधिशाषी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीणा द्वारा नगर पालिका क्षेत्र मे विभिन्न स्थानो पर सम्पति व्यवसासियो द्वारा पालिका क्षेत्र मे काटे गये अवैध कॉलोनी एवं अतिक्रमण का सर्वे कार्य करवाया गया। सर्वे में पाया गया कि संलग्न सूची अनुसार 26 स्थानो पर व्यक्तियो द्वारा बिना पालिका स्वीकृती प्राप्त किए तथा बिना भूमि का रूपान्तरित करवाये अवैध रूप से कॉलोनियां काटी गई तथा सम्पति मालिको द्वारा बिना पालिका से निर्माण स्वीकृती प्राप्त किए आवासीय / व्यवसायिक निर्माण कर उपयोग मे लिया जा रहा है।
ईओ सुरेंद्र मीणा ने बताया कि पालिका क्षेत्र में काटे गये अवैध कॉलोनी एवं अतिक्रमण की सूचना 1. वार्ड न 01 कल्याणपुरा (चारागाह भूमि पर निर्माण कार्य) 50 घर। 2. बिना कनर्वसन कालोनी – शिवराज माली के द्वारा शाहपुरा रोड। 3. बिना कनर्वसन कालोनी – अन्नु आगाल के द्वारा 1 लक्ष्मीनगर 2 शिवजीनगर ( रिलेक्स होटल )। 4. ज्योति कॉलोनी कनर्वटेड से लेकर शाहपुरा रोड दाई और बिना निर्माण स्वीकृति निर्माण। 5. बिना कनर्वटेड कॉलोनी भगतो की झुपडिया रोड पप्पू माली ( 2 कॉलोनी )। 6. शिवजीनगर ( घाटाराणी रोड ) बिना निर्माण स्वीकृति। 7. मनोहर लाल उपाध्याय के मकान के पीछे से लेकर एस.डी.एम. ऑफिस के पीछे पहाड की ढलान पर बने (अवैध निर्माण) – वन विभाग की भूमि। 8. गांधी मैदान के पास बिना कनर्वटेड कॉलोनी। 9. परकोटे के अपने पुश्तेनी मकानो की जगह नए निर्माण कार्य जो बिना स्वीकृति के जारी। 10. देवली रोड अम्बेडकर कॉलोनी (बिना कनर्वटेड , बिना निर्माण स्वीकृति – शिवराज माली व गोपाल माली)। 11. रिलांयस टॉवर के पास बिना कनवटेड कॉलोनी – शिवराज माली। 12. आर्दश कॉलोनी कनर्वटेड लेकिन बिना निर्माण स्वीकृति के कार्य। 13. पथवारी रोड हाइवे तक (बिना कनर्वटेड व बिना निर्माण स्वीकृति)।
14. हाइवे से बादर अली बाबा तक (3 कॉलोनिया बिना कनर्वटेड)। 15. होण्डा शोरूम से शंकर मून्दडा तक (बिना कनर्वटेड व बिना निर्माण स्वीकृति)। 16. चावण्डिया चौराहे पर भैरू लाल रेगर द्वारा बेचे गये भूखण्ड। 17. इमरान जी कम्पाउन्डर द्वारा काटे गये भूखण्ड (बिना कनर्वटेड व बिना निर्माण स्वीकृति) 18. अग्रवाल धर्मशाला का निर्माण बिना निर्माण स्वीकृति। 19. बारह देवरा, दशहरा मेदान, भट्टा बस्ती थ्रेसर तक अवैध निर्माण। 20. कृष्णा कॉलोनी, हरिओम नगर, नहर तक सम्पूर्ण एरिया पेटा काश्त बिना निर्माण स्वीकृति।
21. बीएसएनएन ऑफिस से लाला का बाडा चोराहे तक (बिना कनर्वटेड व बिना निर्माण)। 22. लाला का बाडा चोराहे से लेकर मुण्डी भट्टा पहाडी की तरफ अवैध निर्माण एवं बाडे।
23. लुहार बस्ती (देवनगर) अवैध अतिकमण, बिना निर्माण स्वीकृति। 24. देव डूंगरी अवैध निर्माण। 25. बिन्ध्याभाटा से लेकर बोराणी तक खेती की जगह पर मकान निमार्ण। ५. 2 / टप्पुरा मोड़ पर निना धूमपान्तरण अनेक लोक (रमेश गुर्जर, अनिल गुर्जर)