भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक मीणा के घर पर दी पुष्पांजलि

Reporters Dainik Reporters
1 Min Read

जहाजपुर (आज़ाद नेब) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के अमरवासी पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली एवं विधायक गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत सत्कार के बाद

पुनिया पूर्व विधायक शिवजी राम मीणा के पैतृक गांव अमरवासी में उनके घर पर शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढाँढस बधाया ओर पूर्व विधायक शिवजी राम मीणा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर जहाजपुर के लिए रवाना हो गए।

जहाजपुर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष राजीव कांटिया एवं नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पूनिया के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा भोजन का आयोजन रखा गया। लंका मुखी बालाजी पर भोजन ग्रहण किया और बनेडा के लिए रवाना हो गए।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.