Bhilwara । भारतीय जनता पार्टी के हमीरगढ़ मंडल का कार्यालय उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी तथा प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी द्वारा किया गया।
सासंद सी.पी जोशी ने कहाॅ कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है, आप सभी मण्डल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आहवान हैं कि सहाडा उपचुनाव में कमल के फुल को जिताना है। कांग्रेस पार्टी एवं सरकार के मन्त्रीगण के द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही है।
बगडी ने कहाॅ कि कांग्रेस को लोकतंत्र में विश्वास नही है, चुनाव जितने के लिये ओछे हथकन्डे अपनाते आई है। भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने एवं धमकाने का प्रयत्न कर रही है, इसके बावजुद भी सहाडा की जनता भारतीय जनता पार्टी को सहाड़ा विधानसभा के उप चुनाव में भारी बहुमत से विजय बनायेगी।उद्घाटन के समय कालू लाल गुर्जर पूर्व मंत्री, शत्रुघ्न गौतम पूर्व विधायक,
शिवांगी कानावत प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुपा, रुपलाल जाट प्रत्याशी, रावत युगप्रदीप सिंह, तपेंद्र सिंह विस्तारक, मेध सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, भोपाल सिंह पूर्व मण्डल महामंत्री, रतन लाल मंडोरा, रेखा परिहार हमीरगढ़ सरपंच, गिरधारी भील खैराबाद सरपंच, शंकर गुर्जर पूर्व सरपंच, ऋषि राज व्यास, सुरेश खटीक,
हरिश सालवी पंचायत समिति सदस्य, बंशी खटीक एस0 सी0 मोर्चा, भैरू दास वैष्णव ओबीसी मोर्चा, उदय लाल जाट किसान मोर्चा, कुलदीप शर्मा युवा मोर्चा मण्डल प्रभारी, नारायण लाल जाट युवा मोर्चा अध्यक्ष मण्डल एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहें।