Bhilwara News। भीलवाड़ा जिले में हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के तहत आज हुई मतगणना में पंचायत समिति सदस्यों में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए अपना परचम लहराया है 254 पंचायत समिति सदस्य की सीटो मे से 126 पर भाजपा ने कब्जा किया तो सत्ता पक्ष कांग्रेस 117 पर ही सिमट गई जबकि 11 निर्दलीय जीते हैं।
आज घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार जिले की 14 पंचायत समिति में से 7 पंचायत समितियों में भाजपा के प्रधान का बनना तय है खोर कांग्रेश के पांच प्रधान का बनना लगभग तय है जबकि दो पंचायत समितियों आसींद और नोएडा में निर्दलीय प्रत्याशी प्रधान बनाने की भूमिका मैं तो रोल अदा करेंगे आसींद पंचायत समिति में कुल 21 सीटों में से 10 पर भाजपा और 10पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते हैं जबकि एक प्रत्याशी निर्दलीय जीता है इसी तरह हुरडा में 19 सदस्यों में से 8 पर भाजपा के सदस्य जीते हैं और 9 पर कांग्रेस ने कब्जा किया तथा नौदल निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं यहां पर भी निर्दलीय प्रत्याशी जिस तरफ जाएंगे उसी पार्टी का प्रधान बनेगा
विधायक मीणा और खंडेलवाल को मिली मात
पंचायत चुनाव में मांडलगढ़ विधानसभा से भाजपा विधायक गोपाल खंडेलवाल को जबरदस्त मात मिली है यहां इस विधानसभा क्षेत्र की दो पंचायत समितियां बिजोलिया और मांडलगढ़ दोनों पर ही कांग्रेसमें बहुमत हासिल करते हुए कब्जा कर लिया है जबकि जाजपुर कोटडी विधानसभा के भाजपा विधायक जाजपुर ट्रेक्टर में जबरदस्त मात मिली है यहां प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेसका प्रधान बनना तय हो गया है जबकि मीणा है अपनी थोड़ी सी बहुत साथ बचाते हुए कोटडी में कांग्रेश से प्रधान का पद छीन ते हुए भाजपा की झोली में डाल दिया है ।
कांग्रेस के नेता धीरज को मिली मात
जाजपुर कोटडी विधानसभा से हारे हुए कांग्रेस के प्रत्याशी तथा राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव धीरज गुर्जर को उनकी विधानसभा क्षेत्र की 2 पंचायतों में से एक पंचायत पर ही संतोष करना पड़ा है जबकि कोटडी पंचायत समिति जिस पर पूर्व में उनका कब्जा था भाजपा ने उन को मात देते हुए प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करते हुए अपना कब्जा कर लिया है
भीलवाड़ा में पंचायत राज चुनाव मे पंचायत समितियों के परिणाम
जिला- भीलवाड़ा
पंचायत समिति- आसींद
भाजपा-10
कांग्रेस-10
अन्य-1
प्रधान-( निर्दलीय की भूमिका होगी महत्वपूर्ण)
पंचायत समिति- बदनोर
भाजपा-9
कांग्रेस-3
अन्य -3
प्रधान-( भाजपा का)
पंचायत समिति- बनेड़ा
भाजपा-10
कांग्रेस-5
प्रधान-(भाजपा का)
पंचायत समिति- बिजोलिया
भाजपा- 4
कांग्रेस- 13
प्रधान-( कांग्रेस का)
पंचायत समिति-
*हुरड़ा*
भाजपा-08
कांग्रेस-09
अन्य-2
प्रधान-(यहां निर्दलीय निभाऐंगे भूमिका)
पंचायत समिति- जहाजपुर
भाजपा-4
कांग्रेस-17
प्रधान-(कांग्रेस का)
पंचायत समिति- करेड़ा
भाजपा-10
कांग्रेस-5
अन्य-2
प्रधान -(भाजपा का)
पंचायत समिति- कोटड़ी
भाजपा-12
कांग्रेस-7
प्रधान- (कांग्रेस का)
पंचायत समिति- मांडल
भाजपा-7
कांग्रेस-12
प्रधान- (कांग्रेस का)
पंचायत समिति- मांडलगढ़
भाजपा-7
कांग्रेस-15
अन्य-1
प्रधान-(कांग्रेस का)
पंचायत समिति- रायपुर
भाजपा-5
कांग्रेस-9
अन्य-1
प्रधान-(कांग्रेस का)
पंचायत समिति- सहाड़ा
भाजपा-10
कांग्रेस-05
प्रधान( भाजपा का)
पंचायत समिति- शाहपुरा
भाजपा-16
कांग्रेस-3
प्रधान (भाजपा का)
पंचायत समिति- सुवाणा
भाजपा-14
कांग्रेस-4
अन्य-1
प्रधान बनेगा ( भजपा का)
कुल – 254
भाजपा 126
कांग्रेस 117
निर्दलीय 11 उम्मीदवार जीते