Jahazpur news (आजाद नेब) इस बार राजस्थान में मानसून की चाल बेहद सुस्त बनी हुई थी मानसून अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रहा था जिससे किसान मायूस थे। बरसात के दो माह सूखे के निकल जाने से किसान टूट से गए थे। लेकिन कल से बरसाती झमाझम लगने से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के कई इलाकों में अभी तक लोगों ने फसल नहीं बोई है। हालांकि कई किसान थोड़ी बहुत बारिश होने पर फसल बो दी थी लेकिन बरसात के अभाव में फसलें ना के बराबर थी। बरसात के 2 महीने आषाढ़ व सावन मे ना के बराबर बरसात होने की वजह से किसान टूट सा गया था। भादवा माह लगने पर बादलों ने बारिश की झमाझम लगाई है जिससें अब लगने लगा है कि बारिश का दौर शुरू हो गया है।
मौसम विभाग ने 2 दिन पूर्व प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में 5 अगस्त को मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना जताई थी। प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होने की जानकारी दी गई थी मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था जिसके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणपुरी सुनें बारिश होने की संभावना जताई गई थी।
क्षेत्र में कल दोपहर बाद इस सीजन की पहली बार बारिश हुई थी। जिससे मौसम का मिजाज बदल गया आसमान में बादल छाए रहे और आज अल सुबह ही तकरीबन एक से डेढ़ घंटे तक भारी बारिश हुई।