जहाजपुर:पुलिस पर पथराव मामले में आठ गिरफ्तार, तहसीलदार हमलें मे टीमें गठित

liyaquat Ali
1 Min Read

Jahazpur news(आज़ाद नेब) पंडेर थाने के बिहाड़ा ग्राम में 3 दिन पुर्व दो पक्षों में मकान की दीवार तोड गेट निकालने को लेकर हुए विवाद हो गया था। उस घटना मे पुलिस पर पथराव हुआ था। पथराव करने वाले 8 आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया।

वही इस घटना के 1 दिन पूर्व तहसीलदार मुकंन सिंह शेखावत पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सीआई हरिश सांखला ने तीन टीमें गठित की है। जो अलग अलग क्षेत्र में जाकर आरोपियों की तलाश कर रही हैं। वैसे पुलिस ने तहसीलदार पर हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पथराव कि घटना की जाँच सीआई हरिश सांखला को सौपी गई। इस मामले को लेकर पुलिस ने आज आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। वही 5 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है जिन्हे अदालत में पेश किया गया जहा से अदालत ने पांचो आरोपियों को जेल भेज दिया।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter. Mobile +917014653770