Jahazpur News (आज़ाद नेब) । मिडिया मे अवैध बजरी की खबरें हाईलाइट होने के बाद भी प्रशासन कार्रवाई की जहमत क्यों नहीं उठा रहा है। यह हैरान करने वाली बात है। प्रशासनिक अधिकारियों पर ऐसा क्या दबाव बना जिसके चलते बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं।
बजरी का परिवहन कर माफिया सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं, लेकिन खनिज विभाग के कारिंदे कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं। हां कभी कभी अपना अस्तित्व जताने आते जरूर है लेकिन कार्रवाई ऊंट के मुंह में जीरा करके चले जाते हैं।
प्रशासन ने अभी हाल ही मे चावंडिया चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। जानकारी के मुताबिक़ केमरे लगने के तकरीबन दो तीन दिन तक बजरी माफियाओं द्वारा प्रशासन के मंसूबों पर पानी फेरते हुए वहां की लाइट बंद कर बजरी का परिवहन कर रहे थे लेकिन मिडिया मे खबरें आने के बाद प्रशासन चेता ओर व्यवस्था को दुरूस्त किया। माफियाओं के इस दुस्साहस पर अभी तक कोई कार्यवाही प्रशासन द्वारा नहीं कि गई। प्रशासन हाथ पर हाथ धरें बैठी है।
नेशनल हाईवे एनएच 148D शाहपुरा रोड़ पर निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें अवैध बजरी का उपयोग किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अलग अलग जगहों पर लगभग 50 से 80 टन बजरी मौके पर है लेकिन प्रशासन का अभी तक इस ओर ध्यान नहीं गया है।