Bhilwara news । भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारियों द्वारा पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी का 10 जुलाई को भीलवाड़ा पधारने पर भाजपा जिला कार्यालय में स्वागत अभिनंदन किया जाएगा
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी 10 जुलाई दोपहर 2:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय मे आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगी इस प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली, सांसद सुभाष बहेड़िया ,विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी प्रेस वार्ता में रहेंगे ।
भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने आत्मनिर्भर भारत अभियान का जिला संयोजक अमित सारस्वत एवं सह संयोजक रोनक भदादा को नियुक्त किया गया है