Bharatpur News(राजेन्द्र जती):भरतपुर में राष्ट्रीय एकता मंच की ओर से सीएए (CAA)के समर्थन में तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली भाजपा के जिला अध्यक्ष डा. शैलेष सिहं के नेतृत्व में यातायात चैराहे से प्रारम्भ हुई। रैली में सैंकडों की संख्या में युवा एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। वहीं महिला मोर्चा की
अगुवाई में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी रैली में शामिल रही।
रैली में सबसे आगे एक गाडी पर चल रहे पदाधिकारी देशभक्ति के नारे लगा सभी में
जोश भर रहे थे। उनके पीछे सैंकडों युवा तिरंगे को थाम कर चल रहे थे।
तिरंगे को सबसे पीछे डा. शैलेष व अन्य पदाधिकारियों ने संभाल रखा था।
भरतपुर में पहली बार करीब 300 फुट लम्बाई के तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा
का आयोजन हुआ है।
इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डा. शैलेष सिंह ने बताया कि सीएए के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के मकसद सेे एवं देश हित मे मजबूत फैसले लेने के लिए सरकार के सराहनीय कदम को लेकर यह यात्रा निकाली गई है। उन्होने कहा कि कुछ लोगों ने जनता को सीएए के प्रति गुमराह किया है।
जबकि सीएए का एक मात्र उद्देश्य पडौसी देशों से धर्म के आधार पर प्रताडित होकर देश में आए लोगों को भारत की नागरिकता देना है। रैली में
भारी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
रैली यातायात चैराहे से प्रारम्भ
हुई। जो जिला कलैक्ट्रेट से बिजलीघर चैराहे, मथुरा गेट, चैबुर्जा, गंगा
मन्दिर, जामा मस्जिद होते हुए लक्ष्मण मन्दिर पर सम्पन्न हुई। तिरंगा
यात्रा का बाजार में व्यापारियों एवं कई संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा
कर स्वागत किया गया।
रैली के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डा0 शैलेष सिहं,भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधारी तिवारी, सतेन्द्र गोयल ,गिरधारी गुप्ता, मोहन रारह किर्ती सिहं, शिवानी दायमा सहित सैकडों की संख्या में लोगों ने हिस्सा
लिया।