Jaipur News / dainik reporter : खींवसर (Khivansar) और मंडावा (Mandawa)विधानसभा सीटों (assembly seats) पर उपचुनाव ( by-elections) के नतीजे (Result) गुरुवार को आएंगे। दोनों जगह मतगणना (Counting of votes ) का काम सुबह आठ बजे से शुरू होगा। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही उपचुनाव में जीत के दावे किए है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में पत्रकारों से कहा कि दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीत रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मेहनत और चुनाव प्रबंधन बहुत शानदार रहा है।
दूसरी तरफ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने दोनों सीट भाजपा की झोली जाने का दावा किया है। यह कांग्रेस और भाजपा दोनों लिए भी बड़ी चुनौती है क्योंकि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सरकार बनाने में कामयाब तो रही,लेकिन लोकसभा चुनाव में 25 की 25 सीटें हार गई थी।
वहीं विधानसभा चुनाव में मंडावा सीट भाजपा और खींवसर रालोपा के खाते में होने के कारण यह सीट जीतना इस गठबंधन के लिए चुनौती होगा।