गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ.. के घोष के साथ श्रद्धालुओं ने गणेश महोत्सव शोभायात्रा निकाली। बैंडबाजा व आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा में भक्तों ने गुलाब, गुलाल के साथ होली खेली। भक्तिगीतों पर झूमकर जश्न मनाया। बनास नदी में गणेश प्रतिमा का मंत्रोच्चारण व जयघोष के साथ विसर्जन किया।
नगर में तीन जगहों पर डांडिया का 10 दिनों से कार्यक्रम चला रहा था जिसमें विनायक ग्रुप हाई सेकेंडरी स्कूल, गणेश महोत्सव समिति नेहरू पार्क, व भोले ग्रुप का घोसी मोहल्ला में कार्यक्रम का आयोजन किया। विसर्जन के साथ ही इन जगहों पर चले आ रहे कार्यक्रम का भी समापन हो गया।
विसर्जन शोभायात्रा नौ चौक से शुरू हुई जो सदर बाजार से होते हुए गल गट्टी से गुजराती हुई बस स्टेशन से शाहपुरा रोड बनास नदी पहुंची। इस विसर्जन शोभायात्रा में विनायक ग्रुप, गणेश महोत्सव समिति, भोले ग्रुप के कार्यकर्ताओं सहित नगर के श्रद्धालु नाचते गाते बनास पहुंचे।
जहां पर गणेश जी की प्रतिमा को बनास नदी में विसर्जित किया गया। इस मौके पर पुलिस व प्रशासन की माकूल व्यवस्था रही। उपखंड अधिकारी उम्मेद सिंह राजावत, पुलिस उपाधीक्षक सरदार दान सिंह चारण, कार्यवाहक तहसीलदार शंभू प्रसाद चाष्टा, थानाधिकारी नरेंद्र कुमार सहित पुलिस बल मौजूद।