भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक बने पूनिया

liyaquat Ali

 

जयपुर
भाजपा के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान में जल्द सदस्यता अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए चौहान ने आमेर विधायक सतीश पूनिया को अभियान का प्रदेश संयोजक और चित्तौड सांसद सीपी जोशी को सह संयोजक नियुक्त किया है।
17 जून को दिल्ली में देशभर के भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़े प्रदेश संयोजक और सह संयोजक की बैठक होगी। जिसमें विधायक सतीश पूनिया और सांसद सीपी जोशी भी शामिल होंगे। इस बैठक में ही तय किया जाएगा कि राज्य में अभियान कब शुरू किया जाए। अभियान के लिए पहले ही पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी को राष्टï्रीय सह संयोजक बना दिया गया है।
इससे पहले वर्ष 2014 में भी भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया था। इस दौरान मोबाइल से मिस्ड काल देकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई थी। राज्य में करीब छह माह चले अभियान के बाद 77 लाख लोगों ने साधारण सदस्यता ली थी। इसके अलावा अभियान के दौरान ही 35 हजार सक्रिय सदस्य भी बने थे। इस बार अभियान की रूपरेखा और रणनीति के तहत राजस्थान में पिछली बार के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment