भरतपुर(राजेन्द्र जती )। जिले में सात दिसम्बर को हुए मतदान की मतगणना मंगलवार को स्थित एमएसजे कॉलेज में कडी सुरक्षा के बीच हुई जिसमें कामां ,डीग,कुम्हेर, वैर तथा बयाना में इन्डियन नेशनल कांग्रेस, नदबई और नगर में बसपा तथा भरतपुर में कांग्रेस समर्थित रालोद प्रत्याशी विजयी रहे।
कामां में आईएनसी की जाहिदा खान ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी भाजपा के जवाहर सिंह बेढम को 39621 वोट से, डीग.कुम्हेर में आईएनसी विश्वेन्द्र सिंह ने भाजपा के डॉ0 शैलेश सिंह को 8218 वोट से, नदबई में बसपा के जोगिन्दर सिंह अवाना ने भाजपा की कृष्णेन्द्र कौर दीपा को 4094 वोट से,नगर में बसपा के वाजिब अली ने भाजपा की अनिता सिंह को 27698 वोट से, भरतपुर में रालोद के डॉ0 सुभाष गर्ग ने भाजपा के विजय बंसल;पप्पू बंडा को 15710 वोट से, वैर में आईएनसी के भजनलाल जाटव ने भाजपा के रामस्वरूप कोली को 7892 वोट से तथा बयाना में आईएनसी के अमर सिंह ने भाजपा की डॉ0 ऋतु बनावत को 7691 मतों से हराया। कामां में कुल 665 बैलट पैपर वोटों में से ईश्वरी दयाल को 23, जवाहरसिंह बेढम को 442, जाहिदा खान को 187, बाल किशन को 1, आनन्द स्वरूप को 2,मकसूद खान को 5 तथा नोटा को 5 मत मिले यहॉं कुल 190878 वोट पडे थे। इनमें से ईश्वरी दयाल को 3808, जवाहर सिंह बेढम को 71168, जाहिदा खान को 110789, बाल किशन को 897, राकेश कुमार को 187, श्याम सुन्दर उर्फ श्याम को 102, आनन्द स्वरूप को 132, जैकम अली को 258, मकसूद खान को 1907, रमेश चन्द खुराना को 503 तथा नोटा को 1127 मत मिले। डीग.कुम्हेर में 2976 डाक मतपत्र में से 506 निरस्त कर दिये गये। वैध 2470 डाक मतपत्रों में से प्रताप सिंह सिनसिनवार महरावर को 107,
विश्वेन्द्र सिंह को 1388, डॉ.शैलेश सिंह 947, चन्द्रपाल को 5,लोकेन्द्र कुमार और विक्रम सिंह हवालदार को 1-1, हरिओम को 2, ओमप्रकाश को शून्य, ओमवती को 3, सुरेन्द्र सिंह को शून्य तथा नोटा को 16 मत मिले। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 62 हजार 375 वैध मतों में से प्रताप सिंह
सिनसिनवार महरावर को 20026, विश्वेन्द्र सिंह को 73730, डॉ. शैलेश सिंह 65512ए चन्द्रपाल को 472, लोकेन्द्र कुमार को 128, विक्रम सिंह हवालदार को 140, हरिओम को 90, ओमप्रकाश को 158, ओमवती को 416, सुरेन्द्र सिंह को 622 तथा नोटा को 1021 मत मिले। नगर में 1589 डाक मतपत्रों में से 244 निरस्त पाये गये। वैध 1345 डाकमतपत्रों में अनीता सिंह को 393, मुरारी लाल को 421, वाजिब अली को 226,टेकचंद को 1, नेमसिंह को 296, प्रेमचन्द, महावीर, संतराम, विशम्भर दयाल और रवि कुमार को शून्य-शून्य, रामेश्वर सिंह को 1 तथा नोटा को 7 मत मिले। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 171163 वैध मतों में से अनीता सिंह को34946, मुरारी लाल को 31678, वाजिब अली को 62644, टेकचंद को 1274, नेमसिंह को 37177, प्रेमचन्द को 250, महावीर को 780, संतराम को 170, विशम्भर दयाल को 214, रवि कुमार को 723, रामेश्वर सिंह को 273 तथा नोटा को 1034 मत मिले। नदबई में 2694 डाक मतपत्रों में से 371 निरस्त पाये गये। वैध 2323 डाक मतपत्रों में कृष्णेन्द्र कौर ;दीपा को 748, जोगिन्दर सिंह अवाना को 330, डॉ0 हिमांशु कटारा को 912, राजवीर सिंह को 1, राधा देवी को 5, विजेन्द्र सिंह देशवाल को 54, सुरजीत सिंह ;छुट्टन डॉन को 0, अजय कटारा को 44, खेमकरण सिंह तौली को 215, धीरज पाराशर को 2, मानपाल सिंह को 0 तथा नोटा को 12 मत मिले। इस विधान सभा क्षेत्र में कुल वैध मत 180985 में से कृष्णेन्द्र कौर ;दीपा को 46882, जोगिन्दर सिंह अवाना को 50976, डॉ0 हिमांशु कटारा को 38136, राजवीर सिंह को 1113, राधा देवी को 284,विजेन्द्र सिंह देशवाल को 4845, सुरजीत सिंह ;छुट्टन डॉन को 301, अजय कटारा को 6399, खेमकरण सिंह तौली को 29529, धीरज पाराशर को 631, मानपाल सिंह को 675 तथा नोटा को 1214 मत मिले।
भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में 2758 डाक मतपत्रों में से 368 निरस्त पाये गये। कुल वैध 2390 डाक मतपत्रों में से जसवीर सिंह को 115, विजय बंसल पप्पू बंडा को 397, उदय सिंह को 7, गिरधारी तिवारी को 394, तेजसिंह को 0, प्रियंका को 12, महेन्द्र सिंह को 1, योगेश को 0, संजीव गुप्ता को 19, डॉ0 सुभाष गर्ग को 1104, जयलाल वर्मा को 0, त्रिलोक चन्द को 1, दलवीर सिंह को 317, दिनेश को 0, पूरन सिंह को 0, डॉ. ऋ तु चौधरी को 2, शीतल प्रसाद शर्मा को 3, संजय कश्मीरिया को 0, हजारी लाल शर्मा को 0 तथा नोटा को 18 मत मिले। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल वैध 173752 मतों में से जसवीर सिंह को 15018, विजय बंसल ;पप्पू बंडा को 37159, उदय सिंह को1296, गिरधारी तिवारी को 35407, तेजसिंह को 326, प्रियंका को 301, महेन्द्र सिंह को 352, योगेश को 248, संजीव गुप्ता को 2169, डॉ0 सुभाष गर्ग को 52869,जयलाल वर्मा को 328, त्रिलोक चन्द को 333, दलवीर सिंह को 24258, दिनेश को 829, पूरन सिंह को 325, डॉ.ऋतु चौधरी को 962, शीतल प्रसाद शर्मा को 576, संजय कश्मीरिया को 209, हजारी लाल शर्मा को 101 तथा नोटा को 686 मत मिले। वैर में भजनलाल जाटव को 68585, रामस्वरूप कोली को 60693, अतरसिंह पगारिया को 20594, डॉ.भूपाल चन्द कोली को 1058, रामचरण को 537 तथा नोटा को 1241 मत मिले। बयाना में अमर सिंह को 84715, डॉ .ऋतु बनावत को 77024, सुनील कुमार को 2969, मिश्री प्रसाद कोली को 552, महेश चंद वाल्मिकी को 203, प्रेम सिंहको 192, विष्णु कुमार को 183, लोकेन्द्र को 157 तथा नोटा को 1195 मत मिले।
सभी चुनाव पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक , उप जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण सिंह चारण, जिला परिषद के सीईओ रामवतार मीणा, यूआईटी आयुक्त एल के बालोत, डीग एडीएम बीएल रमण, एडीएम सिटी ओमप्रकाश पंचम दिनभर मतगणना सम्बन्धी व्यवस्थाओं में लगे रहे।