Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the foxiz-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the fast-indexing-api domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
राजस्थान में इस बार मतदान करेंगे 4.74 करोड़ मतदाता - Dainik Reporters

राजस्थान में इस बार मतदान करेंगे 4.74 करोड़ मतदाता

liyaquat Ali
2 Min Read

 

जयपुर। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। इसके अनुसार राज्य में इस बार 4.74 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह संख्या पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 67.53 लाख अधिक है।

शुक्रवार को सचिवालय में प्रेसवार्ता कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के अनुसार राज्य में कुल 4,74,79,402 मतदाता हैं। इनमें 2,47,60,755 पुरुष और 2,27,18,647 महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि 1,13,642 सर्विस मतदाता भी राज्य में हैं। पुनरीक्षण के दौरान  7,84,061 आवेदन फॉर्म नाम जुड़वाने के लिए प्राप्त हुए जिनमें से 7,60,288 आवेदन स्वीकार किए गए। उन्होंने बताया कि आवेदनों की पड़ताल और भौतिक सत्यापन के बाद कुल 7,91,320 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 4,07,26,144 थी।

वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद इस संख्या में 67.53 लाख से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि राज्य में 99.99 प्रतिशत (4,74,75,110 मतदाता) फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र धारक हैं।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में जोड़े गए नए नामों के आधार पर मतदाता पहचान पत्र आगामी दस दिनों में बना दिए जाएंगे। प्रदेश में कुल 51,796 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 9,490 शहरी तथा 42,306 ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं। कुमार ने बताया कि मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद पांच विधानसभा क्षेत्रों जायल (नागौर), निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़), लूणकरनसर (बीकानेर), तिजारा (अलवर) तथा अजमेर उत्तर में मतदाताओं के प्रतिशत के हिसाब से सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter. Mobile +917014653770
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *