दोनो ही हमलों में कांग्रेसी नेता शामिल हैं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है
जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि पहले पीपाड़ में मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा पर हमला किया गया और अब सांगोद में विधायक की यात्रा पर हमला किया गया। दोनो ही हमलों में कांग्रेसी नेता शामिल हैं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।
कांग्रेस ने हमेशा यही किया और विरोधी दलों की आवाज दबाने की कोशिश की है। आपातकाल लगा कर कांग्रेस ने आम आदमी की आवाज भी दबाने का काम किया। बेलेट की लड़ाई को कांग्रेस पत्थर से लडऩा चाहती है। कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं।
इसलिए ऊटपटांग बातें कर रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा गरीबए एससी.एसटी के नाम पर राज कियाए लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया। जो कियाए वह भाजपा ने ही किया। कांग्रेस कहती है कि हम किसान की बात करते हैंए लेकिन यह सरासर झूठ है।
किसानों के लिए जो किया गयाए वह हमेशा भाजपा की ओर से किया गया। कांग्रेस तो बस एक ही काम करती आई हैए वो ये कि आजादी के बाद से ही जातीय और साम्प्रदायिक संघर्ष को बढ़ावा देना। पश्चाताप करे तो कांग्रेस करे। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार हैए लेकिन हिंसा का अधिकार किसी को नहीं है।
उन्होंने कहा कि संकल्प रैली में राहुल गांधी को बुलाने की बात कांग्रेस ने कहीए लेकिन कांग्रेस की हालत इतनी पतली है कि राहुल गांधी आ ही नहीं रहे हैं।
कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है। चार सितम्बर को एससी.एसटी लाभार्थी सम्मेलन चतुर्वेदी ने बताया कि चार सितम्बर को एससी.एसटी लाभार्थी सम्मेलन बुलाया गया है।
इसमें करीब 35 हजार लाभार्थी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि निशक्त जनों के चुनाव लडऩे का एक प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री को भेजा हुआ है। उस पर भी कोई ना कोई निर्णय जल्द ही होगा।