पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धाजंलि
देवली। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस मौके पे विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा अटल को नींव का पत्थर बताते हुये कहा कि हम सभी को उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। आज हम सबसे बडी पार्टी के रूप में स्थापित उनके आदर्शो की वजह से है, जिस कारण तीन दशको तक देश की सेवा करने का मौका मिला।
अटल को कुशल राजनीतिज्ञ बताते हुये कहा अटल की राजनीतिक कौशलता की वजह से ही विदेशों में भी भारत का मान-सम्मान बडा था। वे ऐसे सितारे थे जो सर्वस्पर्शी होते हुये जन-जन के लोकप्रिय नेता भी थे। इस मौके पे देवली नगर पालिका अध्यक्ष प्रधान शकुंतला वर्मा शहर अध्यक्ष आर पी धाकड़ सभा पार्षद गण पार्टी पदाधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।