लोकसभा चुनाव में जनता करेगी जुमलेबाजों का अंत पायलट

liyaquat Ali
3 Min Read

 

अजमेर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वर्ष,2014 में भाजपा लोगों को गुमराह कर केन्द्र की सत्ता में आई और पांच साल तक सिर्फ भाषणों में जुमलेबाजी कर लोगों को भ्रमित किया गया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश की जनता जुमलेबाजी सरकार का अंत कर देगी। प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है और प्रदेश में 25 सीटों पर सभी की पसंद से उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे। गहलोत-पायलट यहां बुधवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।
गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता ने प्रचंड बहुमत दिया,लेकिन सरकार ने जनता के आशीर्वाद का सही फल नहीं दिया। पूरे पांच साल सिर्फ लोगों को गुमराह कर आपसी विवादों में उलझाने का कार्य किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस प्रकार से भाषण में आक्रमकता दिखाते है वैसे ही यदि जमीनी कार्य करते तो देश का भला होता। भाजपा और आरएसएस लोगों को उलझाने तथा सत्ता में काबिज रहने के लिए रोज नए-नए शगुफे छोड़ते है। उन्होंने कहा कि लोगों को बरगलाने के लिए पांच हजार से अधिक भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ता वाट्सएप पर भ्रमित प्रचार करते रहते है।
 उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी और अमित शाह ही राष्ट्रवादी नेता है बाकि सब इनकी नजरों में कुछ नहीं। गहलोत ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपनी जमीनी हकीकत का पता चल जाएगा। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर लगातार बयानबाजी पर भी गहलोत ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस राज में 15 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई,लेकिन मोदी सरकार चुनाव में सेना के शौर्य का फायदा लेने के लिए माहौल बनाने का प्रयास किया है।
पायलट ने कहा कि सत्ता और संगठन में तालमेल के साथ प्रदेश के विकास के लिए काम हो रहा है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती के साथ भाजपा को उखाड़ फेकेंगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश का माहौल बना हुआ है उसमें आम जनता त्रस्त है। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *