जयपुर
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता अलका गुर्जर ने रविवार को कप्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर महिला अत्याचार रोकने में नाकाम रहने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही पूरे प्रदेश में महिलाओं के प्रति अत्याचार बेतहाशा बढ़े है। प्रदेश का ऐसा कोई भी शहर नहीं बचा जहां बच्चियों और महिलाओं के साथ गम्भीर घटनायें ना घटी हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निवास के पास एक चोकीदार को जलाने, महिलाओं की चैन तोडऩे की घटनाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, अपराधियों के हौंसले बुलन्द इतने हैं कि उन्होंने एक महिला काँ्रंस्टेेबल की चैन तोडऩे की घटना ने साबित कर दिया कि अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो चुका है। कांग्रेस चुनावी लाभ लेने के लिए तबादलों में व्यस्त चल रही है और जनता से किए वादों को पूरा करने का इनका कोई मन नहीं है।