टोंक। टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया ने कहा हैं किप्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का वर्ष 2019 में स्वच्छ भारत के संकल्प कार्यक्रम को गति मिली हैं जिसका सकारात्मक परिणाम आने लगा हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा करने में वाल्मिकी समाज का महत्तवपूर्ण योगदान हैं।
सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया ने मंगलवार को टोंक में स्वच्छ भारत मिशन में जुटे वाल्मिकी समाज के वरिष्ठ सफाईकर्मियों का अपनी तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि वाल्मिकी समाज न सिर्फ आज बल्कि वर्षो से कर्मशाील प्रधान समाज के रूप में समाज में सफाई का काम करता आ रहा हैं जिसका समाज ऋणी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2019 तक स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन अभियान की शुरूआत की थी। जिसका ही परिणाम हैं कि शहरी ही नही बल्कि गांवों में आज स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरंभ किया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सडक़ों को साफ. सुथरा करना और कूढा साफ रखना है।
इस अभियान की शुरूआत महात्मा गंाधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर 2014 को की गई थी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को गुलामी से मुक्त कराया था लेकिन स्वच्छ भारत का उनका सपना पूरा नहीं हुआ। महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा से राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। सांसद ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की तरह गांधीजी का सहारा ले करके सत्ता हथियाने का काम किया बल्कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत अभियान को मिशन के रूप में अपनाते हुए भारत में खुले में शौच को समाप्त करने का अभिशन शुरू किया हैं।
सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया एवं नगर परिषद टोंक की सभापति लक्ष्मी देवी जैन ने वाल्मिकी समाज की महिलाओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम में पंाव धो करके शॉल ओढ़ा करके माल्यार्पण करके सम्मान किया।
सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया ने पांच साल में अपने निर्वाचन क्षैत्र टोंक एवं सवाई माधोपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को भाजपा से जोडऩे का काम किया हैं। जिन्होंने समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं भाजपा के स्थापनाकाल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित जनसंघ के समय के वयोवृद्व कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया हैं। सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया ने कहा कि पांच साल में भाजपानीत गठबंधन केन्द्र सरकार ने सभी जाति व समाज को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोडऩे का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों का ही परिणाम हैं कि कभी जाति व वर्ग के झगडो में बंटा भारत पांच साल में नया सामाजिक समरस भारत का निर्माण हुआ हैं।
सम्मान समारोह के बाद टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया एवं नगर परिषद टोंक की सभापति लक्ष्मी देवी जैन ने हाथों में झाडू थाम करके खुद ने सफाई करते हुए स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत निर्माण पर बल देते हुए कहा कि नागरिकों को न सिर्फ अपना मकान बल्कि आसपास व मौहल्ले को भी स्वच्छ रखना चाहिए ताकि कोई व्यक्ति अस्वस्थ नही हों। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामन्त्री नरेश बंसल , जिला उपाध्यक्ष बेनीप्रसाद जैन,भाजपा शहर मण्ड़ल टोंक के अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पार्षद हकीकतराय सौदा,गंगाधर यादव आदि मौजूद थे