जिला कलेक्टर ने अलीगढ़ तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया

liyaquat Ali
1 Min Read

 

तहसीलदार को लम्बित पडे राजस्व कार्यो का जल्द से जल्द निस्तारण करने के दिये निर्देश 

अलीगढ़,(शिवराज मीना)। जिला कलेक्टर टोंक रामचन्द्र ढ़ेनवाल ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय अलीगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला कलेक्टर टोंक रामचंद्र ढे़नवाल ने निरीक्षण के दौरान आँनलाईन जमाबन्दी कक्ष सहित अन्य कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने आँनलाईन जमाबंदी व नामान्तकरण सहित अन्य राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति की जानकारी ली तथा तहसीलदार गजानंद जांगिड़ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ढ़ेनवाल ने तहसीलदार उनियारा गजानंद जाँगिड़ को समयबद्ध तरीक़े के साथ लम्बित पडे राजस्व कार्यो का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ढ़ेनवाल ने उपकोष कार्यालय अलीगढ़ का भी निरीक्षण किया गया।

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *