शपथ के नाम पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, बडे नेताओं को बुला दिया यह संदेश

liyaquat Ali
3 Min Read
facebook post ashok gehlot

 

जयपुर
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित देशभर से यूपीए महागठबंधन के दिग्गज नेताओं की मौजूद में राजधानी के ह्दय स्थल कहे जाने वाले अल्बर्ट हॉल पर सोमवार को अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने मंत्री (उप मुख्यमंत्री) पद की शपथ ली। यूपीए महागठबंधन के दिग्गज नेताओं में दो पूर्व पीएम, तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, विभिन्न राज्यों के 8 पूर्व मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम शामिल है।
राज्यपाल कल्याण सिंह ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दोनों नेहिंदी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। पायलट ऐसे पहले उप मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री के साथ पहले बतौर मंत्री पद की शपथ ली और उसके तत्काल बाद उन्हें उप मुख्यमंत्री घोषित किया गया। गहलोत अपने चिर परिचित अंदाज में दिखे वहीं पायलट चुंदडी साफा बांधकर अपने पिता स्व.राजेश पायलट के लुक में नजर आए। दोनों नेताओं ने हाथ जोड़कर व हाथ हिलाकर राज्यपाल व जनता का अभिवादन किया।
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस ने महागठबंधन की ताकत का सशक्त संदेश देने का प्रयास किया। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के महागठबंधन में शामिल नेता समारोह में शरीक हुए। मंच पूरी तरह से गैर भाजपाई विभिन्न दलों के नेताओं से भरा हुआ रहा। हालांकि इस समारोह में ममता बेनर्जी,बसपा सुप्रीमों मायावती व सपा के मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव नहीं आए। समारोह के जरिए लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों का संदेश दिया गया।
गौरतलब है कि इसी अल्बर्ट हॉल पर 20 साल पहले सोनिया गांधी ने सभा की थी। उस सभा से सोनिया गांधी ने कांग्रेस के देशव्यापी चुनाव अभियान की शुरुआत की थी।
कांग्रेेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह,एचडी देवेगौड़ा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, आंध्र प्रदेश के सीएम चन्द्रबाबू नायडू, कर्नाटक के एचडी कुमारास्वामी, पुद्दुचेरी के वी.नारायणसामी, पूर्व राज्यपाल कमला, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाडिय़ा,  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ ारूख अब्दुल्ला, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं  बाबूलाल मरांडी, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तमिलनाडु के पूर्व उप मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद पवार, शरद यादव, तारिक अनवर, अम्बिका सोनी, कुमारी शैलजा,  अश्विनी कुमार, आनन्द शर्मा, प्रफ ुल्ल पटेल, जितिन प्रसाद, जितेन्द्र सिंह, राजीव शुक्ला, टीआर बालू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एमके.कन्निमोझी, बदरूद्दीन अजमल, एनके प्रेमचन्द्रन, पीके कुन्हालीकुट्टी, संजय सिंह, नवजोतसिंह सिद्धू सहित अनेक जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *