जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही अजमेर जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस और बीजेपी के दावेदारों की दौड़-धूप तेज हो गई ह। ब्लॉक स्तर से लेकर दिल्ली तक नेता धोक दे रहे हैं और आलाकमान को अपनी जीत के समीकरण के साथ ही विरोधियों की कमियां गिना रहे हैं। विधानसभा के इस दंगल में कोई भी खिलाड़ी सामने वाले से कम नहीं पडऩा चाहता। अजमेर शहर हो या किशनगढ़ और पुष्कर जैसी अन्य सीटें, सभी आठों विधानसभा सीटों पर दावेदारों में घमासान मचा है। दावेदार अपनी अपनी जीत के समीकरण लेकर जयपुर से लेकर दिल्ली तक परक्रिमा लगा रहे हैं। मौजूदा समय में जिले की आठ विधानसभा सीटों में से सात पर बीजेपी काबिज है तो वहीं एकमात्र नसीराबाद की सीट को कांग्रेस ने उपचुनाव में जीता। साल के अंत में होने वाले होने विधानसभा चुनाव के लिए हर विधानसभा सीट से दोनों ही दलों की तरफ से कई दावेदार ताल ठोके हुए हैं।
सीटें और दोनों दलों के दावेदार
किशनगढ़: बीजेपी- भागीरथ चौधरी, रामस्वरुप लांबा, सुरेश टांक। कांग्रेस-नाथूराम सिनोदिया, रामस्वरुप चौधरी, राजू गुप्ता।
पुष्कर: बीजेपी-सुरेश रावत, अशोक रावत, सलावत खान। कांग्रेस-नसीम अख्तर, गोपाल बाहेती, फिरोज खान।
अजमेर उत्तर: बीजेपी-वासुदेव देवनानी, कंवल प्रकाश, नीरज जैन। कांग्रेस-दीपक हासानी, महेन्द्र रलावता, विजय जैन।
अजमेर दक्षिण: बीजेपी अनीता भदेल, वंदना नोगिया। कांग्रेस-हेमंत भाटी, कमल बाकोलिया।
नसीराबाद: बीजेपी-रामस्वरुप लांबा, सरिता गैना, ओमप्रकाश भडाणा। कांग्रेस-रामनारायण गुर्जर, महेन्द्र गुर्जर।
मसूदा: बीजेपी-सुशीलकंवर पलाडा, नवीन शर्मा। कांग्रेस-भूपेन्द्रसिंह राठौड, ब्रह्मदेव कुमावत, वाजिद खान।
केकड़ी: बीजेपी-शत्रुघ्न गौतम, राजेन्द्र विनायका। कांग्रेस-रघु शर्मा, राकेश पारीक, शैलेन्द्र सिंह।
ब्यावर: बीजेपी-शंकर सिंह रावत, महेन्द्र रावत। कांग्रेस-पारस पंच, मनोज चौहान, स्नेहलता मंगल।