कांग्रेस की विचारधारा से जनता को जोड़ेंगी महिला कांग्रेस-रिक्की

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

भरतपुर(राजेन्द्र जती ) । महिला कांग्रेस के 35वें स्थापना दिवस पर भरतपुर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रिक्की सिंह के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के ध्वज का अनावरण जिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया । जिलाध्यक्ष रिक्की सिंह ने संगोष्ठी में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की स्थापना की थी व 7 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने महिला कांग्रेस को पृथक से झंडा देकर एक अलग से पहचान दी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही महिलाओं को स्थानीय निकाय एवं पंचायत राज में आरक्षण देकर घूंघट से बाहर निकाल करके राजनीति व प्रशासनिक स्तर पर मजबूत करने की पहल की है, महिला कांग्रेस महिलाओं को सशक्त करने के लिये संघर्षरत है।

जिलाध्यक्ष रिक्की सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं का सबसे अधिक अपमान हुआ है और महिला मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा में पूर्ण रूप से विफल रही हैं और महिलाओं ने आज यह संकल्प लिया कि वह सभी वार्डो और बूथों पर जाकर कांग्रेस की विचारधारा से जनता को जोड़ेंगी और महिला कांग्रेस के संकल्पों का प्रचार प्रसार किया जायेगा ।

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष संजय शुक्ला ने महिलाओं पर भाजपा सरकार में बढ़ते अत्याचारों की घोर निन्दा की व भरतपुर जिला मुख्यालय पर महिला कांग्रेस के ध्वज का अनावरण किये जाने पर बधाई व शुभकामनाऐं दी व महिलाओं को बढ़ चढ़ कर राजनीति में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

जिला उपाध्यक्ष मुन्नी देवीए बृजलता शर्मा व पार्षद रेनू गौरावर ने महिलाओं पर कविता कही। इस अवसर पर कुसुम शर्मा, मीनाक्षी गोठी, आशू, परवीन, राकेश कुमारी, बबीता कटारा, उषा धाकड़, हेमा, मिथलेश, राजरानी, मोतनी, गुड्डी, नीरू देवी, कमलेश आदि सैकड़ों महिला कार्यकर्ता व
पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *