विनेश फोगाट ने एशियाड में दिलाया स्वर्ण

liyaquat Ali
1 Min Read

 

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालीं वे पहली भारतीय महिला हैं

जकार्ता। एशियाई खेल 2018 में महिला पहलवान विनेश फोगाट ने सोमवार को भारत को कुश्ती में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने 50 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता है। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालीं वे पहली भारतीय महिला हैं।

इसके पहले भारत की ओर से गीतिका जाखड़ ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। गीतिका ने 2006 दोहा एशियाड में रजत पदक जीता था। रविवार को 24 साल की होने जा रही विनेश ने 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों में 48 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण जीता था। उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी 50 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *