स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन होगा तेज – खाचरियावास, जयपुर में 16 स्थानों पर सीएम व शिक्षामंत्री का पुतला दहन आज

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

जयपुर। जयपुर जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास ने आज संवाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि फीस वृद्घि को लेकर कांग्रेस ने आक्रामक रूख अख्तियार कर लिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व जयपुर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने बढ़ी हुई फीस वापस नहीं होने तक आंदोलन जारी रखनेकी चेतावनी दी है। पहले फेज में बुधवार को शहर में 16 प्रमुख स्थानों पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी के पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

खाचरियावास ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में राज्य सरकार पर प्रदेश की जनता के साथ धोखा करने एवं प्राईवेट स्कूलों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बच्चों का बचपन संकट में है। प्राईवेट स्कूलों में पढऩे वाले बच्चे और उनके माता-पिता राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण सहमे हुए हैं। प्राईवेट स्कूलों की तानाशाही पूर्ण नीतियों को राज्य की भाजपा सरकार बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के 2016 के फ ीस नियंत्रण कानून के बावजूद बडी प्राईवेट स्कूलों ने मनमाने तरीके से 50 प्रतिशत से ज्यादा फ ीस की बढोतरी कर दी है जबकि 2016 के कानून के तहत राज्य सरकार और अभिभावकों की सहमति के बिना स्कूल फ ीस नहीं बढा सकते। प्राईवेट स्कूलों ने फीस वृद्घि वापस नहीं की तो आंदोलन और तेज किया जायेगा। आंदोलन की कड़ी में सार्वजनिक समारोह में मुख्यमंत्री और मंत्रियों का घेराव किया जाएगा। जहां भी भाजपा के नेता, मंत्री, विधायक जनता के बीच में जाएंगे, वहां उनका घेराव करके विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान शहर ेकांग्रेस प्रवक्ता मनोज मुदगल, दयालसिंह राठौड, दुष्यंतराज सिंह चूण्डावत एवं रोहिताश सिंह चौहान ने भी सरकार पर जमकर आड़े हाथों लिया।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *